प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता एनटी रामा राव को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एनटी रामा राव जनकल्याण और शासन के प्रति अपनी वचनबद्धता के लिए याद किए जाते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनटी रामा राव का सिनेमा में योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि एनटी रामा राव का जीवन और आदर्श प्रेरणा का एक स्रोत बना हुआ है। श्री मोदी ने कहा कि चंद्रबाबू के नेतृत्व में आंध्रप्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार जनता के लिए एनटी रामा राव की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है।