मई 20, 2026 1:31 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पोलो टोमासेट्टी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पोलो टोमासेट्टी की भारतीय संस्कृति पर किए गए कार्यों की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा है कि कलाकार ने इटली के रोम दौरे के दौरान वाराणसी पर बनी अपनी विशेष पेंटिंग प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री टोमासेट्टी का भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम चार दशकों से अधिक पुराना है। उन्होंने बताया कि चित्रकार ने 1980 के दशक में वैदिक संस्कृति पर पुस्तकों में की गई पेंटिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2008 से 2013 के बीच, श्री टोमासेट्टी ने महाभारत पर आधारित 23 विशाल चित्रों पर काम किया।

एक अन्य पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नृत्य शैलियों के प्रति पांच इतालवी कलाकारों के प्रेम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय नृत्य शैलियों को वैश्विक स्तर पर रुचि प्राप्त करते देखना अद्भुत है। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत इटली में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि कल शाम रोम में सामुदायिक स्वागत समारोह के दौरान, इटली के पांच कलाकारों ने हम्सध्वनि प्रस्तुत की।