मई 20, 2026 11:07 पूर्वाह्न

printer

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्सुक: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ होने वाली बैठक को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने आशा कि दोनों के बीच बातचीत में मुख्य रूप से भारत-इटली संबंधों को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि रोम पहुँचने पर उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात के खाने पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद उन्होंने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस बीच, एक अन्य पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कल शाम रोम में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए इटली में रहने वाले भारतीय समुदाय का धन्यवाद किया। श्री मोदी ने कहा कि भारत के प्रति उनका गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को मज़बूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय दुनिया भर में देश को लगातार गौरवान्वित कर रहा है।