राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अगले महीने की 5 तारीख को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन शिक्षकों का चयन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया गया है। पुरस्कार पाने वाले शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से हैं। इनमें 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं। यह कार्यक्रम दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 8:50 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को 48 स्कूली शिक्षकों को प्रदान करेंगी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार