राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिन की रोमानिया यात्रा पर हैं। इस दौरान वे रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन, अंतरिम प्रधानमंत्री इली बोलोजान, सीनेट अध्यक्ष मिर्सेआ अब्रुडेन और प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सोरिन ग्रिंडियानु से मुलाकात करेंगी। उनका रोमानिया-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है। बाद में, राष्ट्रपति मुर्मु भारत-रोमानिया व्यापार मंच को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु इस महीने की 19 तारीख से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु की इन तीन देशों का राजकीय यात्रा इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और पूर्वी यूरोपीय क्षेत्र के साथ जुड़ाव बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 6:27 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिन की रोमानिया यात्रा पर हैं; रोमानिया के निकुसोर डैन सहित शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात