अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पश्चिम-एशिया में मारे गए चार अमरीकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। डेलावेयर के डोवर एयर फोर्स बेस पर आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप ने सैनिकों को सलामी दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर परिवारों को सौंपे गए। सैनिकों के सम्मान में आयोजित यह समारोह अमरीकी राष्ट्रपति के कर्तव्यों में अत्यधिक संवेदनशील और गंभीर माना जाता है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद यह तीसरी बार है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसे सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 6:34 पूर्वाह्न
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पश्चिम-एशिया में मारे गए चार अमरीकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी