आज राष्ट्रीय प्रसारण दिवस है। इसी दिन वर्ष 1927 में मुंबई से देश का पहला रेडियो प्रसारण शुरू हुआ था। बाद में वर्ष 1936 में ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना हुई और 1956 में इसका नाम आकाशवाणी रखा गया। इसके बाद 1957 में लोकप्रिय फिल्म संगीत के साथ विविध भारती सेवा की शुरुआत हुई। रेडियो ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और जन-जागरूकता के क्षेत्र में आकाशवाणी ने लोगों तक सही और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाई है। आज भी ध्येय वाक्य “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” के साथ सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के क्षेत्र में आकाशवाणी की सेवाएं जारी है।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 6:01 पूर्वाह्न
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: आज ही के दिन वर्ष 1927 में मुंबई से शुरू हुआ था पहला रेडियो प्रसारण