मई 28, 2026 2:41 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुलिस बलों से नागरिक-केंद्रित और कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील होने का आग्रह किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सिक्किम पुलिस को आज प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस ध्वज से सम्‍मानित किया। अलंकरण परेड का आयोजन गंगटोक में पालजोर स्‍टेडियम में किया गया था। इस पुरस्‍कार को प्राप्‍त करने वाला सिक्किम देश का 15वां राज्‍य और पूर्वोत्‍तर का तीसरा राज्‍य बन गया है। समारोह को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुलिस बल को अधिक नागरिक केंद्रित बनने का आग्रह किया। उन्‍होंने पुलिस बल से विशेष रूप से महिलाओं, निर्धनों और बच्‍चों के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया।

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने पुलिस को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डीपफेक आदि से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की सिक्किम पुलिस सभी आधुनिक माध्‍यमों का उपयोग करके इन चुनौतियों के साथ निपटेगी। राष्‍ट्रपति ने कानून और व्‍यवस्‍था को बनाए रखने और आपदा के असर को कम करने में सिक्किम पुलिस की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रपति पुलिस ध्‍वज राष्‍ट्र की असाधारण सेवा, अटूट अनुशासन और समर्पण के लिए देश के पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्‍च सम्‍मान है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला