राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में बाढ़ से हुई जानमाल की हानि और तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों में लगे सभी कर्मियों के कुशल मंगल की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मु ने आश्वासन दिया कि पूरा देश असम के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
News On AIR | जुलाई 25, 2026 6:05 अपराह्न | President Droupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में बाढ़ से हुई तबाही पर दुख व्यक्त किया