अगस्त 14, 2026 9:20 अपराह्न

views 119

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रत्येक नागरिक की सराहना की। राष्ट्रपति ने   तीनों सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने वाले प्रवासी भारतीयों की विशेष रूप से प्रशंसा की।      अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व के अनेक क्षेत्रों मे युद्ध और अस्थिरता का प्रभाव सभी देशों पर पड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में भी भ...

अगस्त 14, 2026 5:53 अपराह्न

views 59

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में कलाकारों के समूह से बातचीत की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों के एक समूह से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने बताया कि इन कलाकारों की कलाकृतियाँ कल राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदर्शित की जाएंगी।

जुलाई 25, 2026 6:05 अपराह्न

views 41

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में बाढ़ से हुई तबाही पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में बाढ़ से हुई जानमाल की हानि और तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों में लगे सभी कर्मियों के कुशल मंगल की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मु ने आश्वासन दिया कि पूरा देश असम के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

नवम्बर 19, 2025 2:16 अपराह्न

views 110

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एनआईटी दिल्ली के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि डिजिटल इंडिया एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने तकनीक को नागरिकों की पहुंच में लाकर अनगिनत अवसरों के द्वार खोल दिये हैं। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-एनआईटी के पांचवें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि समान अवसर प्रदान करने के लिए तेज़ इंटरनेट सेवा और नवीनतम तकनीक को देश के दूर-दराज तक के क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनआईटी जैसे संस्थान आदर्श डिजिटल गांव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते ह...

फ़रवरी 27, 2025 12:19 अपराह्न

views 88

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात ​के केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने जंगल सफारी की और एकता नगर में विविध वन्य जीवन का भ्रमण किया। सुश्री मुर्मु का एकता नगर में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करने और प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। बाद में, दिन में राष्ट्रपति अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जहां 430 छात्र विभिन्न डिजाइन विषयों में...

फ़रवरी 27, 2025 12:19 अपराह्न

views 82

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु स्मारक के प्रमुख स्‍थलों के साथ-साथ एकता नगर परिसर का भी दौरा करेंगी। अपनी चार दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति का अहमदाबाद और गांधीनगर में दो दीक्षांत समारोहों में भाग लेने और कच्छ जिले के प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।      एकता नगर से राष्ट्रपति अहमदाबाद जाएंगी जहां वह राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत ...

फ़रवरी 23, 2025 10:49 पूर्वाह्न

views 79

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी दयानंद द्वारा चलाए गए शिक्षा और सामाजिक सुधार कार्यक्रमों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी दयानंद को भारतीय पुनर्जागरण का प्रमुख स्तंभ बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक नागरिक देश के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने के स्वामी दयानंद सरस्वती के विच...

फ़रवरी 20, 2025 12:07 अपराह्न

views 78

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने कामना की कि दोनों राज्यों के लोग प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखेंगे।   Greetings to the people of Arunachal Pradesh and Mizoram on Statehood Day. Blessed by M...

फ़रवरी 19, 2025 8:00 पूर्वाह्न

views 68

भारत के साथ पश्चिम एशिया के वाणिज्यिक और सांस्‍कृतिक संबंधों का अभिन्‍न हिस्‍सा है कतर: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने हैं और वह भारत के साथ पश्चिम एशिया के वाणिज्यिक और सांस्‍कृतिक संबंधों का अभिन्‍न हिस्‍सा रहा है। कल राष्‍ट्रपति भवन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद-अल-थानी का स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय कार्यक्रम और सहयोग सहजता और सदभावना की गहरी भावना से जुड़े हैं। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश व्‍यापार, निवेश, खाद्य सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, संस्‍कृति और ऊर्जा के क्षेत्र में वि...

जनवरी 25, 2025 5:46 अपराह्न

views 73

भारत लोकतंत्र की जननी है और देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्राचीन काल से चली आ रही है: राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि यह गर्व की बात है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा, विविधतापूर्ण, युवा, समावेशी और संवेदनशील लोकतंत्र है। हम सभी देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि हमारा लोकतन्त्र विश्व का प्राचीनतम लोकतन्त्र होने के साथ-साथ विश्व का सबसे विशाल, विविधतापूर्ण, युवा, समावेशी और संवेदनशील लोकतन्त्र भी है। pic.twitter.com/MsohcfNZFJ — President of India (@rashtrapatibhvn) January 25, 2025 आज नई दिल्ली में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्...