अगस्त 6, 2024 12:23 अपराह्न

views 62

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की संसद को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु फिजी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने आज सुबह फिजी की संसद को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज फिजी के राष्‍ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली काटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। वे प्रवासी भारतीयों के साथ स्‍वागत समारोह में भी भाग लेंगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करना है।     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल रात फिजी की राजधानी सुवा पहुंचीं। वहां उनकी अगवानी फिजी के प्रधानमंत्री सि...

अगस्त 4, 2024 2:03 अपराह्न

views 64

फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा पर आज रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों- फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के लिए आज शाम फिजी के नादी के लिए रवाना होंगी। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी।

अगस्त 4, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 48

राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुए राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की राज्यपालों की प्रशंसा

राज्यपालों का दो दिन का सम्मेलन कल राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मेलन में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की भावना से की गई व्यापक चर्चा के लिए राज्यपालों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्यपालों के कार्यालय के कामकाज को बेहतर बनाने और लोक-कल्याण के लिए मिले सुझावों पर अमल किया जाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यों के समावेशी और निरंतर विकास पर ही देश का विकास निर्भर करता है और सभी राज्यों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यशैली और अनुभवों से सीख कर आगे बढ़ना चाहिए। राष्ट...

जुलाई 18, 2024 8:31 पूर्वाह्न

views 62

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्‍स टू अवर होप्‍स’ का विमोचन आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यकाल के पहले वर्ष से 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक 'विंग्स टू अवर होप्‍स — वॉल्यूम-वन' का विमोचन आज नई दिल्‍ली में किया जाएगा। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ई-पुस्‍तक का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव भी उपस्थित होंगे। यह संकलन प्रकाशन विभाग ने हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित किया है। 

जून 20, 2024 4:48 अपराह्न

views 56

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का दौरा किया। राष्ट्रपति ने दिव्‍यांग बच्‍चों से बातचीत की और उनका सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। उन्‍होंने नवीनीकृत प्रोस्थेसिस और ऑर्थोसिस सेंटर जाकर मरीजों से बातचीत भी की।   इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि देश या समाज की प्रगति लोगों द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता के जरिए आंकी जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि संवेदनशीलता और समावेशन हमारी संस्कृति तथा सभ्यता के अभिन्न अंग है। राष्ट्रपति ...

जून 17, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 77

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद उल-अजहा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।   राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि ईद उल-अजहा का त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है और लोगों को मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है।   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एकता और दयालुता के मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की है। श्री धनखड़ ने कहा कि यह त्योहार साथ मिल-जुलकर रहने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।