राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी। इस वर्ष के ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में पहली बार लड़कों के साथ लड़कियां भी परेड में शामिल होंगी। इस भव्य समारोह में 500 से अधिक लड़के और लड़कियां सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे।
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड केवल एक सैन्य परंपरा ही नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित युवा अधिकारियों के लिए एक नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक भी है।