राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से ओडिशा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कटक, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर और गंजम जिले के तप्तपानी में शैक्षिक, सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रपति कल कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। मंगलवार को, वे दक्षिण ओडिशा में तप्तपानी के पास मां कांधुनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।