नवम्बर 1, 2026 8:42 पूर्वाह्न

printer

आज कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय हरियाणा दिवस समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय हरियाणा दिवस समारोह में शामिल होंगी। इस वर्ष हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्य समारोह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति हरियाणा के वर्ष 1966 में गठन से लेकर अब तक की छह दशक की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।

समारोह में करीब दो हजार लोग भाग लेंगे। इनमें युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, किसान, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, खिलाड़ी, उद्यमी, कलाकार और स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।