अक्टूबर 11, 2026 7:57 अपराह्न

printer

गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न

गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण संपन्‍न हो गए। नगर निगमों, नगरपालिकाओं और पंचायतों में मतदान प्रतिशत में भिन्नता देखी गई।
 
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक गांधीनगर नगर निगम के 11 वार्डों में 55 प्रतिशत औसत मतदान की खबर है। बनासकांठा जिले की थारा नगरपालिका के छह वार्डों में उन्‍नासी प्रतिशत जबकि द्वारका जिले की ओखा नगरपालिका के नौ वार्डों में छप्‍पन्‍न प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
 
उपचुनाव वाले निकायों में मेहसाना की खेरालू नगरपालिका में 69 प्रतिशत, छोटा उदयपुर नगरपालिका में 61 प्रतिशत और अरावली जिले की बायद नगरपालिका में 53 प्रतिशत मतदान हुआ। द्वारका जिला पंचायत में 61 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि राजकोट जिले की पडधारी तालुका पंचायत में 75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।