सितम्बर 19, 2026 4:41 अपराह्न

printer

पुलिस ने पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे अफगानी नागरिक को किया गिरफ़्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस में कलिम्पोंग के पहाड़ी ज़िले से अवैध अफगानी घुसपैठिए को गिरफ़्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 वर्ष के सैयद बिलाल खान को पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार खान पिछले कई महीनों से कलिम्पोंग शहर में किराएदार के तौर पर अवैध रूप से रह रहा था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वह अफ़ग़ानिस्तान का नागरिक है और भारत में अवैध रूप से रह रहा है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह भारत में कैसे दाखिल हुआ और चीन की सीमा के बहुत करीब, सुदूर पूर्व में स्थित कलिम्पोंग तक कैसे पहुँचा। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मकान मालिकों के लिए परामर्श जारी किया है कि वे मकान किराए पर देने से पहले किराएदारों का पुलिस सत्‍यापन ज़रूर करवाएँ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला