जम्मू-कश्मीर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल-एसडीआरएफ ने फाल्लियां मंडल के प्रांबली के पास तवी नदी में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के बाद ये लोग नदी में फंस गए थे। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि बचाए गए लोग सुबह मवेशियों को नदी किनारे चराने गए थे, तभी जलस्तर अचानक बढ़ गया और वे नदी के बीच में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सिटी साउथ, फाल्लियां मंडल पुलिस चौकी के प्रभारी, पुलिसकर्मी और एसडीआरएफ टीम ने त्वरित और समन्वित बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बिना किसी चोट के सकुशल निकाल लिया गया और उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
News On AIR | जुलाई 23, 2026 6:48 अपराह्न | Jammu and Kashmir
जम्मू-कश्मीर में तवी नदी में फंसे दो लोगों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया