अगस्त 9, 2026 8:35 अपराह्न
16
जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम शुरू
जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में आज से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष का अभियान खास है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यक्रम 17 अगस्त तक जारी रहेंगे।