जुलाई 14, 2026 6:16 अपराह्न | Jammu and Kashmir

printer

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई से तेज बारिश का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जुलाई से केंद्र शासित प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

    मौसम विभाग ने बताया है कि कल से 17 जुलाई के बीच मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने 18 जुलाई की रात, 19 जुलाई की सुबह और 20 से 22 जुलाई के बीच तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि तेज वर्षा के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। चिनाब घाटी और पीर पंजाल क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।