अगस्त 21, 2026 1:06 अपराह्न | Jammu and Kashmir

printer

जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक स्थानांतरण नीति की अधिसूचित

जम्मू-कश्मीर में, स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए व्यापक स्थानांतरण नीति अधिसूचित की है। इसका उद्देश्य तबादलों और नियुक्तियों में अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता लाना है। यह नई नीति स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों, मास्टर्स, लेक्चरर्स, प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य, जोनल शिक्षा अधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों और समकक्ष कर्मियों के तबादलों और नियुक्तियों को नियंत्रित करेगी।

    विभाग ने प्रावधान किया है कि तबादलों और नियुक्तियों की प्रक्रिया सामान्यतः निर्दिष्ट ऑनलाइन स्थानांतरण पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सामान्य, पारस्परिक, प्रशासनिक, अनुकंपा और प्राथमिकता तथा विशेष रोटेशन तबादलों का भी प्रावधान किया गया है। सरकार ने कहा है कि इस नीति का समग्र उद्देश्य विशेष रूप से दूरस्थ और कम सुविधा प्राप्त क्षेत्रों में मानव संसाधनों का संतुलित उपयोग, कर्मचारियों का समान वितरण, कुशल प्रशासन और निर्बाध शैक्षणिक कार्य संचालन सुनिश्चित करना है।