जून 3, 2026 12:07 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री अनुसंधान अध्यक्ष योजना 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री अनुसंधान अध्‍यक्ष योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना का उद्देश्य विश्‍वभर में भारतीय प्रतिभाओं को भारत के वैज्ञानिक और नवाचार भविष्य से जोड़ना है। योजना के तहत उन्नत कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा सहित राष्ट्रीय महत्व के 13 प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। 

भाग लेने वाले संस्थानों और शोधकर्ताओं का चयन एक सशक्त समिति की देखरेख में एक कड़ी चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पीएमआरसी शोधकर्ताओं को शोध कार्य और अनुसंधान अनुदान सहायता, प्रयोगशालाओं और अनुसंधान अवसंरचना तक पहुंच और देश के अग्रणी सरकारी संस्थानों के साथ काम करने के अवसर प्राप्त होंगे। विस्तृत दिशानिर्देश, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया पीएमआरसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं।