जून 22, 2026 4:20 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पिछले 12 वर्ष में हुए बदलावों से शासन-प्रशासन में जनता का विश्वास बढ़ा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्ष में हुए बदलावों से शासन और प्रशासन में जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाखों नागरिकों का जीवन अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और गरिमामय बनाने में भी इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक लेख को साझा करते हुए कहा कि जनता का विश्वास सुशासन की सबसे बड़ी पूंजी है।

श्री गोयल ने अपने लेख में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष के दौरान सुशासन, जन कल्याण और गरीबों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की यात्रा का उल्‍लेख किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला