जुलाई 9, 2026 9:08 अपराह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया की बेहद सफल राजकीय यात्रा का समापन कर, कल अगले चरण की यात्रा की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया की बेहद सफल राजकीय यात्रा का समापन हो रहा है। मेलबर्न में कल उनका कार्यक्रम समाप्त होगा। इसके बाद वे अपनी तीन देशों की यात्रा के अगले चरण की शुरुआत करेंगे।

दिन की शुरुआत आज राजनयिक मुलाकात से हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड – एमसीजी का दौरा करेंगे। द्विपक्षीय सहयोग के तेजी से बढ़ते क्षेत्र के रूप में खेलों का जिक्र करते हुए दोनों नेता इस अवसर पर ऐतिहासिक भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप का अनावरण करेंगे।

भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। ऐसे में यह रणनीतिक रोडमैप सहयोग के व्यापक अवसर के द्वार खोलने का वचन देता है। इससे क्रिकेट के साथ-साथ खेल भी दोनों लोकतंत्रों को जोड़ने वाले एक शक्तिशाली “जीवंत सेतु” के रूप में और अधिक मजबूत होंगे।

यह यादगार राजकीय यात्रा कल दोपहर आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। प्रधानमंत्री और उनका प्रतिनिधिमंडल मेलबर्न से रवाना होकर तस्मान सागर पार करते हुए ऑकलैंड, न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगा, जहां से इस तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण शुरू होगा।