जुलाई 9, 2026 8:34 पूर्वाह्न

printer

महाराष्ट्र: हिंगोली जिले में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए

महाराष्ट्र में आज सुबह हिंगोली जिले में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्‍प की तीव्रता 4 दशमलव 6 मापी गई। सबसे तेज झटका पांगरा शिंदे गांव में रात करीब डेढ बजे आया।

इसके बाद सुबह कई झटके महसूस किए गए। इलाके में जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।