भारत की अध्यक्षता में आज नागपुर में ब्रिक्स 2026 तहत तीसरी ब्रिक्स परिवाहन मंत्रियों की बैठक हुई। यह वर्किंग गु्प की बैठक है।
वर्किंग ग्रुप की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, केंद्रीय परिवाहन सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने सर्कुलैरिटी, मोबिलिटी, शहरी बुनियादी ढांचा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, इन अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर में बेहतरीन तौर-तरीकों और ट्रांसपोर्ट से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत की गई।
इस बीच, नागपुर शहर में इस महीने की 11 और 12 तारीख को होने वाली तीसरी ब्रिक्स परिवाहन मंत्रियों की बैठक का थीम है- “बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी (BRICS)” – के तहत आयोजित की जाएगी।
केंद्रीय परिवाहन मंत्री नितिन गडकरी इस महीने की 11 तारीख को ब्रिक्स परिवाहन मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अन्य सदस्य देशों के मंत्री भी शामिल होंगे।
रूस और ब्राज़ील द्वारा आयोजित ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की पहली दो अहम बैठकों के बाद, इस तीसरी बैठक का मकसद इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट सहयोग को और मजबूत करना है।
दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में, वरिष्ठ अधिकारी रूस और ब्राज़ील की अध्यक्षता के समय से ट्रांसपोर्ट सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, इंटरनेशनल स्तर पर अपनाए जा रहे बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान करेंगे और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। इन क्षेत्रों में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF), शहरी मोबिलिटी, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट, मज़बूत लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन, डीकार्बोनाइज़ेशन और AI-आधारित तकनीकों को अपनाना शामिल है।