तेलंगाना में कल पीएम गतिशक्ति और लीड्स 2025 कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें दक्षिण भारत के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स व्यवस्था बेहतर करने, बुनियादी ढांचे की संयुक्त योजना और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा हुई।
तेलंगाना ने बताया कि वह नई राज्य लॉजिस्टिक्स नीति और लॉजिस्टिक्स की समग्र योजना तैयार कर रहा है। हैदराबाद और वारंगल के लिए भी शहर आधारित लॉजिस्टिक्स योजनाएं बनाई जा रही हैं।
राज्य ने मनोहराबाद में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की प्रगति की जानकारी भी दी। लीड्स आकलन में तेलंगाना को बिना समुद्री तट वाले राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य का दर्जा दिया गया।