अक्टूबर 19, 2026 7:37 अपराह्न

printer

दिल्ली स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 के अंतर्गत जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

दिल्ली सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने आज खेड़ा खुर्द में दिल्ली स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 के अंतर्गत जूनियर बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि कबड्डी भारत की पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का अनुशासन, संघर्ष, समर्पण तथा टीम भावना उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और उपलब्धियां दिल्ली को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ देश और दिल्ली का गौरव बढ़ाएंगी।