जून 2, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

पुद्दुचेरी में पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं: तेल कंपनियां

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने स्‍पष्‍ट किया है कि पुद्दुचेरी में पेट्रोल, डीज़ल या रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में इनकी आपूर्ति सामान्‍य बनी हुई है। तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में तेल उद्योग के राज्यस्‍तरीय समन्‍वयक ने कहा है कि पेट्रोलियम उत्‍पादों का पर्याप्‍त भंडार है और निर्बाध आपूर्ति जारी है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम निगम लिमि‍टेड और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के सभी खुदरा बिक्री केंद्र सामान्‍य रूप से काम कर रहे हैं और रसोई गैस की आपूर्ति भी सामान्‍य है। तेल कंपनियों ने उपभोक्‍ताओं को किसी भी अफवाह या अपुष्‍ट खबरों से बचने को कहा है।