मई 21, 2026 6:05 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग-अलग खदान दुर्घटनाओं में दो खनिकों की मौत, एक घायल

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में आज अलग-अलग कोयला खदान दुर्घटनाओं में दो खनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पहली घटना अखोरवाल कोयला खदान में हुई, जबकि दूसरी घटना चपरमश्ती क्षेत्र में घटी। राहत और बचाव दलों तथा स्थानीय लोगों ने खदान में फंसे श्रमिकों को बाहर निकाला।

श्रमिक संगठनों ने पाकिस्तान की कोयला खदानों में सुरक्षा उपायों की कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे का तत्काल समाधान करने को कहा है।