जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बताया है कि केंद्र शासित प्रदेश में पात्र पहाड़ी जातीय समूह के लोगों को अब तक 5 लाख 73 हजार 667 अनुसूचित जनजाति-द्वितीय (एसटी-II) प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा कुछ विशेष समुदायों जैसे पहाड़ी एथनिक समूहों को मिलने वाले आरक्षण और प्रमाण-पत्रों से जुड़ी श्रेणी है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों में कुल 5 लाख 73 हजार 667 एसटी-II प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।
विधानसभा में विधायक नरिंदर सिंह रैना के एक सवाल के जवाब में राजस्व प्रभारी मंत्री ने बताया कि इनमें जम्मू संभाग में 5 लाख 4 हजार 7 और कश्मीर संभाग में 69,660 प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। राजौरी जिले में सबसे अधिक 3 लाख एक हजार 91 एसटी-II प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। इसके बाद कुपवाड़ा में 34,224, बारामूला में 29,635 और पुंछ में 18,435 प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। सरकार ने कहा कि ये प्रमाण पत्र निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर पहाड़ी जातीय समूह से जुड़े पात्र लोगों को जारी किए जा रहे हैं।