दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग के तत्वावधान में मेघवर्ण आर्ट गैलरी के संयुक्त सहयोग से दिल्ली सचिवालय में मनुष्यता के पथ प्रदर्शक श्रीराम विषय पर कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 30 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित कलाकृतियों का मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली के कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन और उनसे जुड़े प्रसंगों को अपनी चित्रकलाकृतियों के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और राष्ट्रधर्म भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा के अभिन्न अंग हैं तथा ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर कला और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को शॉल तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।