अगस्त 20, 2026 1:43 अपराह्न | Heavy rainfall

printer

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक तेज वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। अगले तीन दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ने का अनुमान है।

    इस बीच, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। अगले तीन दिन तक दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।