अगस्त 20, 2026 1:43 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक तेज वर्षा हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। अगले तीन दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ने का...

जुलाई 10, 2026 9:06 अपराह्न

views 30

कई राज्यों में अगले 3-4 दिन भारी से अत्यधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों तथा सिक्किम में मूसलाधार और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

नवम्बर 16, 2025 9:04 पूर्वाह्न

views 86

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कराइक्‍कल में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु और कराइक्‍कल में अत्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भी तेज वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान, झारखंड और उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।   इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 दर्...

नवम्बर 15, 2025 1:43 अपराह्न

views 101

मौसम विभाग ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कारईक्‍काल में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कारईक्‍काल में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्‍ड और मध्य प्रदेश में कल तक शीत लहर चलने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक - एक्यूआई 390 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुँच गया। आनंद विहार में एक्...

जुलाई 27, 2024 1:14 अपराह्न

views 79

उत्तराखंड : भारी वर्षा से प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा

  उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो रही है। मूसलाधार वर्षा के कारण राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। वहीं राज्य में कुछ स्थानों पर पेयजल और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज और कल देहरादून और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई है।

जुलाई 21, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 74

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों पश्चिम और मध्य भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने अगले चार दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, यानम और तेलंगाना में आज भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी आज हल्की वर्षा हो सकती है।     राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार तक तेज वर्षा और दिल्‍ली में आज हल्की वर्षा की संभावना है। 

जुलाई 21, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 75

मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने उत्‍तराखण्‍ड में अगले 48 घंटे में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढवाल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चम्‍पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्‍वर, अल्‍मोडा, पिथौरागढ और पौडी जिलों में कुछ स्‍थानों पर आज और कल के लिए मूसलाधार बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।     राजधानी देहरादून सहित गढवाल के अधिकांश जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। संबंधित जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए...