नवम्बर 17, 2026 6:46 पूर्वाह्न

printer

होर्मुज जलडमरूमध्य में पिछले 24 घंटे में चार तेल टैंकरों को नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम चार तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचा है। ईरानी नौसेना ने बताया है कि समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद चौथे टैंकर में आग लग गई। वहीं, ब्रिटेन की समुद्री व्यापार संचालन एजेंसी यू.के.एम.टी.ओ. ने ओमान के तट के पास एक अन्य टैंकर पर हमले की सूचना दी है।

ईरानी नौसेना के अनुसार, पूर्वी होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद टैंकर में आग लग गई। नौसेना ने आरोप लगाया कि जहाज प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था और उसके नौवहन तंत्र बंद थे।
ईरानी नौसेना ने जहाजरानी संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे सशस्त्र बलों के साथ समन्वय किए बिना प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

इस बीच, यू.के.एम.टी.ओ. ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर ओमान के खसब तट से सात समुद्री मील दूर पर हमला किया गया।

यह घटना वैश्विक तेल परिवहन के प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है।