मई 14, 2026 2:01 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर भारत की ऐतिहासिक सफलता का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की ऐतिहासिक सफलता का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। इसमें त्वरित और समन्वित कार्रवाई तथा स्वदेशी हथियारों और प्रणालियों का उपयोग किया गया। नई दिल्ली में कलम और कवच के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र में श्री सेठ ने कहा कि आधुनिक भारत, नई चुनौतियों के समय में वैज्ञानिक अनुसंधानों को सैन्य शक्ति के साथ जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वास्‍तविक सुरक्षा सैन्‍य बलों की तकनीकी उत्‍कृटता और आत्मनिर्भरता से हासिल होती है।