जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान शेरूवाली कल लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम घने जंगलों में आतंकियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए अभियान चला रही हैं।
व्हाइट नाइट कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने कल नियंत्रण रेखा से जुड़े अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया तथा सुरक्षा व्यवस्था और सेना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की और कठिन परिस्थितियों में उनके साहस, समर्पण और दक्षता की सराहना की।