केंद्रीय भंडारण निगम- सीडब्ल्यूसी ने महाराष्ट्र के नासिक से तमिलनाडु के चेन्नई तक इस सीजन की दूसरी ‘प्याज एक्सप्रेस’ रवाना कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीडब्ल्यूसी ने कहा कि इस पहल से आपूर्ति श्रृंखला और मजबूत होगी और सभी बाजारों में प्याज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही, यह पहल कुशल लॉजिस्टिक्स, आवश्यक वस्तुओं की सुगम आवाजाही और उपभोक्ताओं के लिए स्थिर कीमतों को सुनिश्चित करने के प्रति सीडब्ल्यूसी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
News On AIR | अगस्त 29, 2026 2:01 अपराह्न
नासिक से चेन्नई के लिए इस सीजन की दूसरी ‘प्याज एक्सप्रेस’ रवाना