नवम्बर 20, 2026 9:48 अपराह्न

printer

मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध विद्रोही की मौत, 8 गिरफ्तार

मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित विद्रोही समूह कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी का एक संदिग्ध कार्यकर्ता मारा गया है। एक महिला समेत आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना आज सुबह इम्फाल पश्चिम जिले के पटसोई पुलिस स्टेशन के युरेम्बाम इलाके में हुई। तलाशी अभियान चला रही सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई की इस मुठभेड़ में गुट का एक संदिग्ध कार्यकर्ता मारा गया। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान जारी रखते हुए प्रतिबंधित विद्रोही समूह के आठ संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया।