अक्टूबर 10, 2026 6:26 अपराह्न

printer

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने पक्षियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने का किया आह्वान

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर पक्षियों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिरसा ने कहा कि हजारों मील की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए स्वच्छ और अनुकूल पर्यावरण सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पक्षियों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करने और दिल्ली को अधिक हरा-भरा बनाने में योगदान देने की अपील की।