दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का आह्वान किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। डॉ. सिंह ने लोगों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील रहने और जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित सहयोग देने की अपील की।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 6:31 अपराह्न
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का किया आह्वान