अक्टूबर 10, 2026 7:12 अपराह्न

printer

18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से चलो यमुना महा स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से 18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले चलो यमुना महा स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के माध्‍यम से श्रीमती गुप्ता ने खास तौर पर युवाओं से परिवार और दोस्तों के साथ अपने नजदीकी यमुना घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अभियान में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की।

इसके लिए meriyamuna.in वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी है और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए।