सितम्बर 24, 2026 8:14 पूर्वाह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव से ओडिशा में तेज बारिश, हवाओं के साथ जलभराव और भूस्खलन की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का क्षेत्र कलिंगपट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट को पार कर अब आतंरिक क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। दक्षिणी जिलों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रणाली के आगे बढ़ने के साथ कई क्षेत्रों में तेज बारिश, हवाएं, जलभराव और भूस्खलन की चेतावनी दी है।