अगस्त 16, 2026 10:26 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा: बैतरानी नदी में बाढ़ से राज्‍य के उत्तरी क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित

ओडिशा की बैतरानी नदी में बाढ़ से राज्‍य के उत्तरी क्षेत्र में जन-जीवन प्रभावित हो गया है। जाजपुर जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और भद्रक जिले के कई गांव पानी में डूब गए हैं। अखुआपड़ा में बैतरानी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि सालंदी, गेंगुटी और कोचिला नदियों के बढ़ते जलस्तर ने भद्रक में बाढ़ का खतरा और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने मयूरभंज और बालासोर के लिए रेड अलर्ट और छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान है।