अगस्त 16, 2026 2:09 अपराह्न

printer

बंगाल की खाड़ी में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन जाने के कारण ओडिशा में बाढ़ का ख़तरा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन जाने के कारण उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का ख़तरा पैदा हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। बैतरणी, ब्राह्मणी, सालंदी, जालका और बुद्धबालंग नदियों में उफान के कारण छह ज़िलों में कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इनमें बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज, क्योंझर और केंद्रपाड़ा ज़िले शामिल हैं जिन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है।