अक्टूबर 17, 2026 1:10 अपराह्न

printer

ओडिशा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही दुर्गा पूजा, आज महाषष्ठी

ओडिशा में दुर्गा पूजा समारोह श्रृद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज महा षष्ठी मनाई जा रही है। नवरात्रि के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व नारी शक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 21 अक्तूबर को विजयादशमी के साथ समारोह सम्पन्न होगा। इसके बाद 22 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।