सितम्बर 9, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

नगालैंड में ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ विषय के साथ पोषण माह शुरू

नगालैंड भी देश के अन्य हिस्सों के साथ मिलकर नौवां राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। इसका विषय है- हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी। राज्‍य में पूरे महीने पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राज्य का समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक कल्याण विभाग-कृषि विकास विभाग और आयुष विभाग के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और सामुदायिक संस्थाओं के समन्वय से कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। शिशुओं के पहले एक हजार दिन तक उनके स्‍वास्‍थ्‍य, देखभाल और शिक्षा पर विशेष ध्‍यान दिया जाएगा।