जून 24, 2026 6:40 अपराह्न | Ebola

printer

कांगो में इबोला के मामलों की संख्या 1,094 पहुंची, 277 लोगों की मौत

कांगो में इबोला के अब तक 1,094 मामले सामने आए हैं। इससे अब तक 277 लोगों की मौत हो चुकी है। कांगो के अधिकारियों ने 131 संदिग्ध मामले भी दर्ज किए हैं, जिनमें 44 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी दैनिक महामारी रिपोर्ट में साप्ताहिक आधार पर पुष्ट किए गए मामलों में वृद्धि दर्ज की है।

युगांडा में भी एक इबोला मामले की पुष्टि हुई है, जिससे वहां पुष्ट मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है और इसमें दो मौतें भी शामिल हैं।

इस बीच, युगांडा और कांगो ने इबोला प्रकोप से लड़ने के लिए आपसी सहयोग शुरू किया है, जिसमें साझा निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों, मोबाइल प्रयोगशालाओं और इबोला उपचार केंद्रों की संयुक्त तैनाती शामिल है।