अगस्त 16, 2026 6:18 पूर्वाह्न

printer

एनटीए आज यूजीसी-नेट और अन्य परीक्षाओं की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी आज यूजीसी-नेट जून 2026, सी.एस.आई.आर-नेट और आई.सी.ए.आर की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी। पीएचडी कार्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी भी आज जारी की जाएगी। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अनंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल एजेंसी की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।