एशियाई खेलों में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका से खेलेगी। मैच जापान के निशिन में भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े दस से खेला जाएगा। भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान पर जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।
एशियाई खेलों में अब-तक भारत ने विभिन्न श्रेणियों में छह पदक जीत लिए हैं, जिनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक जीता, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने इसी प्रतियोगिता के पुरुष टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। सुचिका तारियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पदक जीतने वाली देश की पहली एथलीट बन गई हैं। सुचिका ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।