विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के 84 विषयों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने इस वर्ष जून में हुई अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा, नए सिरे से आयोजित करने की घोषणा की है। विशेषज्ञ समिति की प्रश्न पत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी त्रुटियां पाई जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। 16 अगस्त को समाजशास्त्र, वाणिज्य और अंग्रेजी विषयों की उत्तर कुंजी जारी करने के बाद तीनों परीक्षाएं इस वर्ष सितंबर में फिर से आयोजित करने की घोषणा की गई थी। पुनर्परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
News On AIR | अगस्त 29, 2026 7:31 पूर्वाह्न | UGC NET
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट जून 2026 के नतीजे घोषित किए